थराली (चमोली)। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री इन दिनों उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत के लिए लगातार ताबड़तोड़ जनसभाएं कर रहे हैं। सोमवार को उन्होंने थराली विकासखण्ड के चोपता गांव पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी भूपाल राम टम्टा के समर्थन में जनसभा कर भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की।

चोपता में जहां मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने भाषण की शुरुआत गढ़वाली में की वहीं थराली विधानसभा की जनता को भांजा और भांजी कहकर भी संबोधित किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी शिवराज सिंह चैहान को मामा कहकर संबोधित करते हुए उनका स्वागत किया। उन्होंने हरीश रावत समेत कांग्रेस पर भी भ्रष्टाचार को लेकर खूब निशाना साधा। उत्तराखंड में कांग्रेस के चारधाम चार काम के नारे पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस में चार धाम सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा हैं। साथ ही उन्होंने उत्तराखंड में ऑल वेदर रोड, जल जीवन मिशन, कोरोना काल में मुफ्त राशन, उज्ज्वला योजना, कर्णप्रयाग ऋषिकेश रेल लाइन, धारा 370, राम मंदिर निर्माण को भाजपा की बड़ी उपलब्धि बताया। इस मौके पर पूर्व लोकसभा सांसद बलराज पासी, थराली विधायक मुन्नी देवी शाह भाजपा प्रत्याशी भूपाल राम टम्टा ने भी जन सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख नारायणबगड यशपाल सिंह नेगी, महेशानंद चंदोला रिपुदमन सिंह रावत, कुशलानंद सती आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!