शेयर करें !
posted on : December 21, 2020 5:19 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। महाविद्यालय गोपेश्वर में बीएड के लिएण् प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। जिसके लिए अंतिम तिथि 31 दिसम्बर रखी गई है।

प्रभारी प्राचार्य डॉ. मनोज उनियाल ने बताया कि इस बार कोरोंना महामारी के कारण प्रवेश परीक्षा आयोजित  नहीं की जा सकी है, इसलिए मेरिट के आधार पर राज्य वित्त एवं स्ववित्त पोषित की 50-50 सीटों पर बीएड में प्रवेश दिए जाएंगे। इच्छुक छात्र-छात्राएं महाविद्यालय में पंजीकरण शुल्क के साथ प्रवेश फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं। प्रवेश के लिए पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर रखी गई है। प्रवेश के लिए वरीयता सूची जनवरी के प्रथम सप्ताह में जारी की जाएगी। इसके लिए छात्रों को पंजीकरण के साथ अपना 10वीं, 12वीं की अंकतालिका, प्रमाण पत्र स्नातक, परास्नातक की अंकतालिका, आरक्षण प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र अधिभार अंकों के लिए आवश्यक प्रमाण पत्र जमा करने होंगे। 31 दिसम्बर के बाद किसी भी हाल में पंजीकरण नहीं किए जा सकेंगे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!