शेयर करें !
posted on : April 17, 2022 7:59 am

थराली/देवाल (चमोली)। मंत्रोच्चारण और पारंपरिक पूजा विधि-विधान के साथ चमोली जिले के देवाल विकास खंड के प्रसिद्ध वांण लाटू धाम के कपाट शनिवार को छह माह के लिए आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गए हैं।

बैसाख पूर्णमासी के पावन पर्व पर शनिवार को प्रातः काल से ही लाटू धाम वांण में कपाट खुलने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई थी। इसके तहत वांण सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के नंदा एवं लाटू देवता के भक्त मंदिर परिसर में जुटने लगे थे। हवन, यज्ञ व अन्य पारंपरिक पूजा विधान के बाद शुभ लग्नानुसार दोपहर 12 बजे मंदिर के बाहरी कपाटों को खोलते हुए इस मंदिर के रहस्यमयी गर्भगृह का कपाट खोला गया। इस दौरान मंदिर के मुख्य पुजारी खीम सिंह ने आंखों में पट्टी बांध कर रहस्यमयी गर्भगृह में विशेष पूजा अर्चना की। इसके बाद मंदिर परिसर में लोक स्तुति के तहत झोड़ों का आयोजन किया गया। इन झोड़ों में देवस्तुति के दौरान कई लोगों पर नंदा भगवती, लाटू सहित कई अन्य देवी, देवता अवतारित हुए। जिन्होंने श्रद्वालुओं को आशीर्वाद दिया। कपाटोद्घाटन की प्रक्रिया में मंदिर के मुख्य पुजारी खीम सिंह बिष्ट, पंडित हरी दत्त कुनियाल, रमेश कुनियाल, उमेश कुनियाल आदि ने भूमिका निभाई।

इस मौके पर हाटकल्याणी वार्ड के जिपंस कृष्णा बिष्ट, पूर्व प्रमुख उर्मिला बिष्ट, क्षेपंस रामेश्वरी देवी, मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कृष्णा सिंह, उपाध्यक्ष हीरा सिंह पहाड़ी, हीरा सिंह बुग्याली, महिला मंगल दल की अध्यक्षा नंदी देवी, युमंद अध्यक्ष देवेंद्र पंचोली, पूर्व प्रधान उखा देवी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!