posted on : January 1, 2021 7:03 pm

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी ब्लाॅक के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर किसान कानूनों को रद्द किये जाने गुहार लगायी है।

पोखरी ब्लाॅक के अध्यक्ष कुंवर सिंह चैधरी, नगराध्यक्ष संतोष चैधरी, वीरेंद्र भंडारी, फतेराम सती ने आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने संसद सत्र को रद्द कर किसान कानून का विरोध कर रहे किसानों की आवाज को दबाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि किसान कानून किसानों के हितों की रक्षा के बजाय उनका शोषण करेगा वहीं पूंजीपति वर्ग के हितों का पोषण के लिए ज्यादा हितकारी नजर आ रहा है। ऐसे में किसानों का इस बिल का विरोध करना लाजमी और सरकार को चाहिए की इन तीनों ही बिलों को रद्द करे। उन्होंने राष्ट्रपति से गुहार लगायी है कि किसानों के हितों को ध्यान में रखते हुए  तीनों की किसान कानूनों को रद्द किये जाने के लिए केंद्र सरका को निर्देशित करें ताकि किसान आंदोलन समाप्त हो सके।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!