यमकेश्वर : पौड़ी जनपद में यमकेश्वर के फूलचट्टी-रत्तापानी के बीच एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर ओवरटेक कर रही कार के ऊपर अचानक से पलट गया। साथ ही कार के पीछे आ रहा मैक्स वाहन भी ट्रक के नीचे दब गया। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि कार और मैक्स में बैठे लोंगों ने आनन-फानन में गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई l अभी तक सूत्रों के अनुसार मिली जानकारी से बताया जा रहा है कि इस दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है l

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!