जोशीमठ (चमोली)। विश्व प्रसिद्ध हिमक्रीड़ा स्थली औली में हुई बर्फबारी के बाद पर्वतारोहण स्कीइंग संस्थान आईटीबीपी औली ने स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू कर दिया है। यहां संस्थान की ओर से आईटीबीपी के 60 जवानों को स्कीइंग के साथ ही बर्फ में राहत एवं बचाव कार्य का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। औली में चल रहा प्रशिक्षण दो सप्ताह तक आयोजित किया जाएगा।

बता दें कि बीते दिनों यहां संस्थान की ओर से औली में बर्फवारी न होने के चलते प्रशिक्षण के लिये गोरसों बुग्याल में स्कीइंग गतिविधियां संचालित करनी पड़ रही थी। बीते दिनों हुई बर्फबारी के बाद से आईटीबीपी के जवान औली स्लोप पर स्कीइंग का प्रशिक्षण ले रहे हैं। औली में मौजूदा समय में करीब एक फीट तक बर्फ जमीं हुई है। जिसके चलते यहां आईटीबीपी ने स्कीइंग का बेसिक कोर्स शुरू कर दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!