थराली (चमोली)। अलकनंदा वन प्रभाग थराली के तत्वावधान में मंगलवार को वन महोत्सव कार्यक्रम के तहत चमोली जिले के देवाल ब्लाक के कांडई गांव में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर एक गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। जिसमें पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक  पौधरोपण करने पर जोर दिया गया।

वन महोत्सव  कार्यक्रम के तहत अलकनंदा थराली ने देवाल के कांडई गांव में प्रधान संघ देवाल के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में गांव के  भगवती मंदिर के आसपास की खाली पड़ी भूमि पर पौधरोपण किया गया। जिसमें फलदार और छायादार पौधे रोपित किये गये। जिसमें महिला मंगल दल और युवक मंगल दल ने अपनी भागेदारी निभाई। इस मौके पर आयोजित पर्यावरण गोष्ठी में अलकनंदा थराली के उप प्रभागीय वनाधिकारी धन सिंह बिष्ट ने कहा कि विकास की गति बढ़ने के साथ ही पर्यावरण प्रदूषण की समस्या दिनों दिन बढ़ती जा रही हैं। इसके निराकरण का एकमात्र साधन पेड़ों का संरक्षण एवं खाली पड़ी भूमि पर अधिकाधिक पौधारोपण हैं। प्रधान संघ अध्यक्ष ने रोपित पौधों के विकास के लिए उनकी नियमित देखभाल की ग्रामीणों से अपील की। गोष्ठी में वन पंचायत सरपंच हीरा सिंह परिहार, सामाजिक कार्यकर्ता मेहरबान सिंह बिष्ट, बलवंत सिंह, रतन सिंह, जसपाल सिंह, चंदन सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!