एसडीआरएफ की ओर से रेस्क्यू अभियान जारी

रूद्रप्रयाग। बदरीनाथ हाइवे पर सिरोंबागड़ और नरकोटा के बीच पुल टूटने की सूचना पर एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम मुख्य आरक्षी सुरेंद्र सिंह के हमराह तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुल टूटने से कुछ मजदूर दब गए थे। एसडीआरएफ टीम द्वारा दबे हुए 8 मजदूरों में से 6 मजदूरों को गंभीर घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया व उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। एसडीआरएफ टीम अभी घटनास्थल पर ही है, रेस्क्यू कार्य जारी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!