गोपेश्वर (चमोली)। 76वॉ स्वतन्त्रता दिवस पूरे चमोली जिले में बडे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस पर जिला कार्यालय में अपर जिलाधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ने ध्वजारोहण किया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और महापुरूषों को नमन किया। ंसभी जनपद वासियों को स्वतत्रंता दिवस की शुभकामनाएं दी।  उन्होंने कहा कि स्वतत्रंता पाने में हमारे पूर्वजों, शहीदों ने बहुत बडा योगदान दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को देश के लिए कुछ न कुछ योगदान देना चाहिए। जो भी काम हमें सौंपे गये हैं उनका निर्वहन हमें बडी ईमानदारी से करना चाहिए।

इससे पूर्व सभी विभागों, शिक्षण संस्थाओ, गैर सरकारी कार्यालयों में भी ध्वजारोहण किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रभातफेरी निकाली गयी।  इसके बाद अपर जिलाधिकारी, नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा पासवान, मुख्य कोषाधिकारी सूर्य प्रताप सिंह तथा सभी विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों ने कुण्ड स्थित शहीद स्मारक पार्क में अमर शहीदों के प्रतिमा पर माल्यापर्ण करते हुए श्रद्वासुमन अर्पित किए। साथ ही अपर जिलाधिकारी तथा वन विभाग के अधिकारियों ने बटलेश्वर महादेव घिंघराण रोड में पौधरोपण किया। इस दौरान जिला सैनिक कल्याण अधिकारी हेमन्त कुमार सहित क्लेक्ट्रेट के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

वहीं राजकीय इटर कालेज देवखाल में छात्रों के साथ महिला मगल दल, युवक मगल दल ने प्रभातफेरी निकाली। इस मौके पर विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में हाईस्कूल में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली नेहा क्षेत्री, हिमानी सेमवाल, सुहानी  को क्षेत्र पंचायत सदस्य आरती सेमवाल ने सम्मानित किया। इस मौके पर कमलेशवर, संतोष सेमवाल, प्रमोद, जानकी, अंकित, ओम प्रकाश व प्रधानाचार्य ने बच्चों को संबोधित किया।

दूसरी ओर राजकीय इंटर कालेज बूरा (नंदानगर) के छात्र छात्राओ नें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रभात फेरी निकाली साथ ही विद्यालय में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस दौरान मां नंदा राजजात यात्रा की झांकी नें सबका मन मोहा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!