गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के रैतोली गांव निवासी गुरूवेंन्द्र नेगी पश्चिमी नयार घाटी के उत्कृष्ट सेवा सम्मान समलौंण से सम्मानित किया गया है। गुरुवेंद्र को यह सम्मान बुधवार को हिवालीधार इंटर कॉलेज पैंठाणी में आयोजित समलौण सम्मान समारोह में पत्रकारित के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा सम्मान के लिये प्रदान किया गया है।
बुधवार को पैंठाणी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष और पूर्व विधायक गणेश गोदियाल ने गुरुवेंद्र का सम्मानित किया। इस दौरान यहां पर्यावरण के क्षेत्र में कार्य करने वाले जगत सिंह जंगली जीतेंद्र कुमार, सोबन सिंह बिष्ट व मंगला कोठियाल को सम्मानित किया गया। गुरुवेंद्र नेगी बीते 15 वर्षों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में सेवाएं दे चुके हैं। वर्तमान में वे पौड़ी जनपद में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। गुरुवेंद्र नेगी को मिले सम्मान से दशोली विकास खंड के बंड क्षेत्र में खुशी का माहौल है। क्षेत्रीय जनता और जन प्रतिनिधियों से भी उन्हें बधाई दी है।