गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के केदारनाथ वन प्रभाग में उपवन क्षेत्राधिकारी के पद पर कार्यरत दिनेश चंद्र नैनवाल 37 साल से अधिक समय तक सेवा देने के बाद सेवानिवृत्त हो गये है। उनके सेवानिवृत्त होने पर विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई दी तथा उनके साथ सेवाकाल में किये गये कार्यों की सराहना की। नैनवाल एक दिसम्बर 1983 को केदारनाथ वन्य जीव वन प्रभाग में नियुक्ति हुए है और 37 वर्ष दो माह और पांच दिन कार्य करने के बाद सेवानिवृत्त हो गये है। उनके कार्यकाल की सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने सराहना की है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!