posted on : February 17, 2023 9:52 pm

हरिद्वार। सिड़कुल थाना क्षेत्र के इन्द्रलोक कालोनी स्थितं मंदिर से चोरी करने के दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से चोरी किया माल भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक सिड़कुल थाना क्षेत्र के इन्द्रलोक कालोनी स्थितं मंदिर से मूर्तियां व दानपात्र से नगदी चोरी कर ली गई थी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपितों को चोरी के सामान व घटना में प्रयुक्त स्कुटी के साथ से धर दबोचा।

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने अपने नाम केशव पुत्र हरदेव सिंह निवासी हरदेव अपाटमेन्ट हरिपुर कला थाना रायवाला देहरादून व शैलेन्द्र कुमार पुत्र रामकुमार निवासी लवली टेन्ट हाउस के निकट हरिपुर कला थाना रायवाला जिला देहरादून बताए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!