पोखरी (चमोली)। जिले के पोखरी खंड विकास अधिकारी कार्यालय में कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह गुसाईं के जनपद टिहरी के विकासखंड कीर्तिनगर में सहायक खंड विकास अधिकारी पद पर पदोन्नति होने पर शुक्रवार को उन्हें विदाई दी गई।

विदाई समारोहन में बोलते हुए खंड विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह बिष्ट ने ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र गुसाई को सहायक खंड विकास अधिकारी बनने पर बधाई और उनके पोखरी विकास खंड में अपने कार्यकाल में किये गये कार्यो सराहना की एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। विदाई समारोह में राजेंद्र सिंह गुसाई ने कहा पांच सालों में जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने जो सहयोग दिया गया है उसे आजीवन याद रखेंगे। इस अवसर पर सहायक खंड विकास अधिकारी कमल आर्य सुमित रावत, जेपी सेमवाल, ग्राम विकास अधिकारी महावीर बैनोला, दीपक कुमार, देवेंद्र रावत, अनुज तिवारी, सुभाष डिमरी, प्रधान संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह राणा, अनूप सिंह नेगी सहित तमाम जनप्रतिनिधि एवं कर्मचारियों मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!