लूट का सामान व अवैध तमंचा बरामद


हरिद्वार। 
रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में दुकान में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितों के पास से लूट का सामान, तमंचा व मोटर साइकिल बरामद की है।

बता दें कि 17 जनवरी को बृजेश नारायण गोयल निवासी एन-276 शिवालिक नगर के साथ दो अज्ञात व्यक्तियों ने उनकी दुकान में घुसकर तमंचे के बल पर मारपीट कर सोने की चैन लूटने के संबध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। मुकद्मा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरों व अन्य साक्ष्यों के आधार पर दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपितो ंने अपने नाम सनी सैनी उम्र 21 वर्ष पुत्र बृजपाल सिंह निवासी गणेश कॉलोनी, 10 नंबर गली, थाना सीता रोड जिला चंदौसी उत्तर प्रदेश, हाल निवासी शांति मार्ग गली प्रेम विहार चौक के पास, हरिपुर कला, थाना रायवाला, जनपद देहरादून व सनी कुमार उम्र 21 वर्ष पुत्र अशोक कुमार निवासी पंजाबी ढाबा, सर्वानंद घाट, थाना कोतवाली नगर हरिद्वार जनपद हरिद्वार बताए। पुलिस ने आरोपितों के पास से लूट का सामान, एक तमंचा व मोटर साइकिल बरामद की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!