हरिद्वार। प्रेम प्यार और सौहार्द की प्रतीक होली बुराई पर अच्छाई की जीत, अहंकार और नकारात्मकता को दहन कर देने का पर्व है। कनखल वैश्य कुमार सभा मे वैश्य समाज के होली महोत्सव कार्यक्रम में बोलते हुए पूर्व विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि होली ऐसा पर्व है जब हम सभी एक दूसरे के साथ मतभेद, विद्वेष को मिटाकर प्रेम प्यार और सौहार्द को बढ़ाएं। वैश्य कुमार सभा भवन में इस बार भी परम्परागत रूप से होली महोत्सव मनाया गया। होली के इस कार्यक्रम में कनखल वैश्य समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे और गीत संगीत के साथ लोगो ने राधा कृष्ण के साथ जमकर फूलों से होली खेली। वैश्य समाज की प्रतिष्ठित संस्था वैश्य कुमार सभा कनखल में होली महोत्सव पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। महोत्सव का शुभारम्भ अतिथियों ने दीप प्रज्वलन के साथ किया। महोत्सव के मुख्य अतिथि पूर्ब विधायक संजय गुप्ता ने कहा कि होली अहंकार और नकारात्मकता को मिटाकर आपसी प्रेम प्यार और सौहार्द बढ़ाने वाला पर्व है। उन्होंने उपस्थित जनसमूह को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली के रंग में रंग कर हमारा व्यक्तित्व सतरंगी हो जाता है।

विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप गोयल ने कार्यक्रम मंे सभी को होली की शुभकामनायें देते हुए कहा की होली मौज मस्ती के साथ मनाये और एक दूसरे के साथ अपने मतभेद मिटा दें। इस अवसर पर विशिष्ठ अथिति समाजसेवी राजीव गुप्ता, दीपक मणि गुप्ता, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मलेन के प्रदेश संयोजक पराग गुप्ता, युवक कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष विमल चौधरी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी, विकास चौधरी, प्रियांशु गुप्ता, अचिन गुप्ता, नवीन अग्रवाल भी अतिथि के तौर पर मौजूद थे। कार्यक्रम में आर्यन गुप्ता ने अपनी शेरो शायरी से लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में राधा कृष्ण के चरित्र पर आधारित नृत्य नाटिकाओं ने लोगों का मन मोह लिया। भगवान कृष्ण ने राधा जी के साथ अलग अलग गीतों पर नृत्य किया। जब मंच पर कृष्ण और राधा ने रास रचाते हुए डांडिया खेलना शुरू किया तो कार्यक्रम में उपस्थित महिलाएं बच्चे भी अपने आप को रोक नहीं पाए और उन्होंने राधा कृष्ण के संग जमकर डांडिया खेला। महिलाओं और बच्चों के साथ युवा और बुजुर्गों ने भी कान्हा के साथ फूलों की होली खेली। करीब 70 किलो फूलों के साथ सभी ने राधा कृष्ण संग जमकर होली खेली वैश्य कुमार सभा के प्रधान मनीष गुप्ता, महामंत्री गगन गुप्ता, उप प्रधान मुकेश मोदी, कोषाध्यक्ष नमित गोयल, मंत्री शुभम अग्रवाल, समीर गुप्ता, ऑडिटर संजय आर्य, रचित अग्रवाल, अजय गोयल, लव गुप्ता व संजीव अग्रवाल, प्रदीप गुप्ता, अंकित जैन, अजय गोयल और मयंक गर्ग ने आये हुए अतिथियों का शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!