जोशीमठ (चमोली)। तपोवन में आई आपदा के दौरान लापता 206 लोगों में से मंगलवार तक 32 लोगों के शव विभिन्न स्थानों से बरामद कर लिये गये हैं। शवों को शिनाख्त के बाद जहां परिजनों को सौंपा जा रहा है। वहीं शासन के आदेशों के बाद मौके पर ही पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न स्थानों पर सात लोगों के क्षत-विक्षत शरीर के अंग भी मिले हैं। जिनके डीएनए शिनाख्त के लिये रखे जा रहे हैं।

बता दे कि तपोवन क्षेत्र में सात फरवरी को आई आपदा के दौरान ऋषिगंगा पावर प्रोजेक्ट और तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के साथ ही आसपास के 206 लोग मलबे के सैलाब में लापता हो गये थे। जिसके बाद से यहां आईटीबीपी, एनएडीआरएफ, एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन की ओर से यहां टनल में फंसे 35 से 40 लोगों को निकालने के लिये दिन-रात रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है।

वहीं आपदा क्षेत्र के साथ ही चमोली से श्रीनगर तक विभिन्न स्थानों पर अलकनंदा नदी के तटों पर सर्च अभियान भी चलाया जा रहा है। यहां टनल में जहां रेस्क्यू अभियान दल की ओर से की ओर 80 मीटर टनल से मलबा हटा लिया गया है। वहीं 180 मीटर टनल से मलबा हटाने का कार्य किया जा रहा है। लेकिन टनल में गाद होने के चलते यहां रेस्क्यू कार्य की गति पर प्रभाव पड़ रहा है। एसडीआरएफ के सेना नायक नवनीत भुल्लर ने बताया कि टनल में पानी के साथ भारी मात्रा में मिट्टी भरी हुई। जिसे हटाने में अभियान दल को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!