शेयर करें !
posted on : November 6, 2020 1:19 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में शुक्रवार को कोरोना के 40 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की संख्या बढकर 1947 हो गई है। हालांकि इसमें से 1654 लोगों संक्रमण मुक्त होकर स्वस्थ हो चुके है और 293 केस एक्टिव है। शुक्रवार को जोशीमठ से 14, कर्णप्रयाग से सात, दशोली से पांच, थराली व गोपेश्वर से तीन-तीन, सिमली से दो तथा गैरसैंण, नन्दप्रयाग, रडुवा, गैरोली, सिवाई व सरना से एक-एक केस सामने आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम संक्रमितों के इलाज में जुटी है।

कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। जनपद वासियों को संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी रखने एवं मास्क पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल सहित गौचर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ में भी ट्रू-नाॅट मशीन से कोविड टेस्ट किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिक से अधिक लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। शुक्रवार को 415 संदिग्ध व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिले से अभी तक 41801 व्यक्तियों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 37253 सैंपल नेगेटिव तथा 1947 सैंपल पाॅजिटिव मिले। जबकि 924 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!