गोपेश्वर/थराली/नंदप्रयाग (चमोली)। चमोली कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बढ़ते डीजल व पेट्रोल के दामों के विरोध में व  किसान आंदोलन के समर्थन में जिले के विभिन्न  स्थानों पर केंद्र सरकार का पुतला दहन के करने के साथ ही पदयात्रा निकाल कर केंद्र सरकार के विरोध में नारे बाजी की।

सोमवार को चमोली तहसील मुख्यालय पर पूर्व काबीना मंत्री राजेंद्र सिंह भंडारी व  विधान सभा प्रभारी उर्मिला बिष्ट के नेतृत्व में पदयात्रा निकाली गई। साथ ही एक बैठक कर जिसमें पूर्व  काबीना मंत्री ने कहा कि यह सरकार पूंजीपतियों के हित साधने के चलते गरीबों के हितों पर कुठाराधात कर रही है। किसानों के आंदोलन के तीन माह का समय व्यतीत होने वाला है लेकिन अभी तक सरकार उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक पहल नहीं कर रही है। वहीं आय दिन पेट्रोल व डीजल के दामों में हो रही बेहताशा वृद्धि के चलते अब गरीबों को बस किराये की बढ़ोत्तरी को भी झेलना पड़ेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, पूर्व राष्ट्रीय सचिव प्रकाश जोशी, उर्मिला बिष्ट, ब्लाॅक अध्यक्ष आनंद सिंह पंवार, रविंद्र सिंह नेगी, अरविंद नेगी आदि ने अपने विचार रखे।

वहीं दूसरी ओर जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में नंदप्रयाग में रसोई गैस सिलेंडर के साथ प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया गया। इस मौके पर तेजबीर कंडेरी, नरेंद्र कठैत, शेखर पल्लव, मंगल सिंह आदि मौजूद थे।

इधर थराली में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती मंहगाई के खिलाफ प्रदर्शन कर  केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस मौके पर ब्लाॅक अध्यक्ष देवी जोशी, संजीव रावत, कमलेश देवराडी आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!