पोखरी (चमोली)। नंदा देवी राजजात के दौरान हुए निर्माण कार्यों के लिए निविदाओं में अनियमितता के आरोपों को लेकर सोमवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पोखरी विनायक धार चैराहे पर जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी का पुतला दहन कर नैतिकता के आधार पर पद से इस्तीफा की मांग की।

पोखरी भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सती ने कहा कि हम जिला पंचायत अध्यक्ष के इस कार्य की घोर निंदा करते है। यदि शीघ्र की जिला पंचायत अध्यक्ष नैतिकता के आधार पर अपना त्यागपत्र नहीं देती है तो भाजपा जिले में बड़ा आंदोलन खड़ा करेगी।  इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र सती, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र पाल भंडारी, भरत चैधरी, भरत नेगी, सुकरू लाल लोहिया, दिनेश रडवाल, रंजना रावत, अरविंद कुमार, वत्सला सती, रोहित नेगी, सुमन भट्ट, सत्यपाल, विक्रम नेगी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!