घाट (चमोली)। चमोली जिले के शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय घाट व राजकीय इंटर कालेज बैरासकुंड का एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ संपन्न हो गया है।
महाविद्यालय के शिविर का समापन रिटायर्ड कर्नल हरेन्द्र सिंह रावत ने किया। उन्होंने स्वयं सेवियों को शिविर के आयोजन के लिये बधाई देते हुए। शिविर के अनुभवों से अपने गांव और क्षेत्र को लाभान्वित करने की बात कही।
कार्यक्रम अधिकारी कुलदीप ने बताया कि सात दिवसीय शिविर के दौरान स्वयं सेवियों की ओर से नारंगी, कुमजुग, फरकेत, फाली, घाट बाजार में सफाई अभियान चलाने के साथ ही पर्यावरण, जल जीवन मिशन सहित विभिन्न योजनाओं को लेकर जागरुकता अभियान चलाये। उन्होंने बताया शिविर के दौरान बेहतर कार्य के लिये रोशनी को सर्वश्रेष्ठ स्वयं सेवी चुना गया। शिविर के समापन पर स्वयं सेवियों ने लोक गीत और लोक नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी। इस मौके पर प्राचार्य केएन बरमोला, जेष्ठउप प्रमुख अब्बलसिंह, दिलवर सिंह, महाबीर सिंह, भगवती प्रसाद, बीरेंद्र सिंह, सन्ध्या देवराड़ी, मीना सती, गुड़िया देवी और ममता देवी आदि मौजूद थे।
वहीं दूसरी ओर राइका बैरासकुंड का सात दिवसीय शिविर भी संपन्न हो गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत मटई के प्रधान प्रभात पुरोहित ने की। कार्यक्रम अधिकारी अरुण किशोर भट्ट ने कहा कि सच्चा स्वयंसेवी वही है जो समाज की सेवा करने के लिए सदैव तत्पर रहता है। इस मौके पर विद्यालय के प्रधानार्चा वेद प्रकाश भट्ट, उम्मेद सिंह झिंक्वाण, दीपेंद्र सिंह कंडारी, नंदन सिंह फरस्वाण, विजेंद्र सिंह नेगी आदि ने अपने विचार रखे।
