गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में शनिवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक में बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट ने कहा कि कार्यकर्ता क्षेत्र की समस्याओं को लेकर सीधे उनसे संवाद स्थापित करें। कार्यकर्ताओं मुझ तक पहुंचने के लिए किसी दूसरे की आवश्यकता नहीं है।
बैठक में विधायक ने अपने चार सालों के कार्यों को कार्यकर्ताओं के बीच रखते हुए कहा कि उनकी विधान सभा क्षेत्र में तमाम विकास के कार्य हुए है। जिनसे जनता काफी खुश है। उन्होंने कहा कि इन कार्यों को सफलता पूर्व करवाने में कार्यकर्ताओं का सहयोग व प्रदेश सरकार की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता उनसे सीधे संवाद स्थापित कर क्षेत्र की सस्याओं से रूबरू करवायें। समस्याओं का हर संभव समाधान किया जएगा। बैठक में भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी पं. दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी के पद चिह्नों पर चलने वाली पार्टी है। यहां कार्यकर्ताओं को व्यक्ति से नहीं बल्कि सिद्धांतों से जोड़ा जाता है। इस अवसर पर राज्यमंत्री पुष्पा पासवान ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देने वाली पार्टी है। उन्होंने कहा कि भाजपा डा. भीमराव अंबेडकर के आदर्शों पर चलने वाली पार्टी है। यही कारण है कि सरकार अनुसूचित जाति के लोगों के कल्याण के लिए अनेक योजनाऐं संचालित कर रही है। जिला पंचायत सदस्य योगेंद्र सेमवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक पहुंच कर सरकार की उपलब्धियों को बताना होगा ताकि लोगों का जुड़ाव भाजपा के प्रति बना रहे। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष गोपेश्वर नगर विनोद कनवासी, दशोली मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह बत्र्वाल, भेषज संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, सोशल मीडिया की जिला प्रमुख शांति राणा, हर्षवर्धन मैठानी, कलावती पाठक जूला देवी आदि मौजूद थे।
