देवाल (चमोली)। चमोली जिले के देवाल विकास खंड मुख्यालय पर सोमवार को भोजन माता संगठन ने अपनी आठ सूत्रीय मांगों को लेकर बाजार में जुलूस प्रदर्शन कर खंड विकास अधिकारी के माध्यम से परियोजना के निर्देशक मध्यान्ह भोजन देहरादून एक ज्ञापन भेजा।

जुलुस प्रदर्शन के बाद भोजन माता संगठन के ब्लाक अध्यक्ष कमला रावत की अध्यक्षा में बैठक हुई।  संगठन के सचिव गोपाल सिंह गडिया ने कहा कि भोजन माताओं को चतुर्थ श्रेणी में रख कर राज्य कर्मचारी घोषित किया जाय, न्यूनतम वेतन  26 हजार किया जाए,  भविष्य निधि, ईएमआई, सेवानिवृत्त होने पर  ग्रेच्युटी और पेंशन, सामाजिक सुरक्षा देने,  भोजन माताओं उनके पदों से हटाया जाए, जिन भोजन माताओ को हटाया गया है उन्हें वापस लिये जाने की मांग की गई। बैठक में 16 फरवरी को अखिल भारतीय  ट्रेड यूनियन के आवाहन पर होने वाली राष्ट्रव्यापी हड़ताल का समर्थन किया गया। इस मौके पर  प्रान्तीय महामंत्री मोनिका, ब्लाक अध्यक्ष कमला रावत, जानकी देवी, कमला देवी, हनी देवी, पार्वती देवी, मुन्नी देवी, सरूली देवी, हरकी देवी, देबुली देवी, देवकी देवी, अनिता देवी, तुलसी देवी, नीमा देवी, कस्तुरा देवी, कोशल्या देवी, रमोती देवी, मधुली देवी, पुष्पा देवी, ममता आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!