-जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

गोपेश्वर (चमोली)। संयुक्त किसान मोर्चा और संयुक्त ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर शुक्रवार को भोजन माता, आशा, आंगनबाडी कार्यकत्रियों और किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जुलूस प्रदर्शन कर जिलाधिकारी चमोली के कार्यालय परिसर पर धरना देते हुए राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।

सीटू के अध्यक्ष मदन मिश्रा, सचिव मनमोहन रौतेला, किसान यूनियन अध्यक्ष बस्ती लाल, सचिव ज्ञानेंद्र खंतवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की मजदूर, किसान विरोधी नीति के चलते पूरे देश में गहरा संकट पैदा हो गया है, वहीं कमरतोड़ मंहगाई के चलते आम आदमी का जीना दूभर हो गया है। उन्होंने कहा कि संयुक्त किसान मोर्चा और संयुक्त ट्रेड यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को राष्ट्र व्यापी हड़ताल की गई है। हड़ताल के माध्यम से राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा गया है जिसके माध्यम से मांग की गई है। मजदूरो के 12 घंटे काम के आदेश को वापस लिया जाए, किसानों के ऋण माफ किया जाए, आंगनबाडी, आशा, भोजन माताओं को राज्य कर्मचारी घोषित किया जाए, तथा राज्य कर्मचारी घोषित किये जाने तक न्यूनतम वेतन दिया जाए, सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से आवश्यक वस्तुओं को कम दामों पर दिया जाए, सार्वजनिक उपक्रमों का निजीकरण न किया जाए, मनरेगा में काम के दिन दो सौ किया जाए, भूमिहीनों को जमीन और भवन बना कर दिए जाए, जंगली जानवरों से फसलों को होने वाले नुकसान की भरपाई की जाए, एनपीएस को रद्द कर पुरानी पेंशन बहाल की जाए, मंहगाई पर रोक लगायी जाए, स्मार्ट मीटर लगाने के फैसले को वापस लिया जाए शामिल है। इस मौके पर भोजन माता संगठन की अध्यक्ष उर्मिला नेगी, सचिव सुमन नेगी, ज्ञानेंद्र खंतवाल, मदन मिश्रा आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!