posted on : March 26, 2021 5:19 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में शुक्रवार को कोरोना का पांच नये मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमितों की संख्या 3440 पहंुच गयी है। शुक्रवार को जोशीमठ से चार तथा एक पर्यटक की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। हालांकि इसमें से 3424 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हंै जिले में 16 केस एक्टिव हैं।

कोविड संक्रमण की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन सभी जरूरी कदम उठा रहा है। जनपद वासियों को संक्रमण से बचने के लिए शारीरिक दूरी रखने एवं मास्क पहनने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। जिला अस्पताल सहित गौचर, कर्णप्रयाग एवं जोशीमठ में भी ट्रू-नाॅट मशीन से कोविड टेस्ट किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए जा रहे है। जिले से अभी तक 69646 व्यक्तियों के सैंपल टेस्ट के लिए भेजे जा चुके हैं, जिसमें से 62699 सैंपल नेगेटिव तथा 3440 सैंपल पाॅजिटिव मिले। जबकि 133 सैंपल की रिपोर्ट आनी बाकी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!