गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के निजमुला घाटी में बिरही-पगना सड़क पर बुधवार को एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। घटना में वाहन में सवार तीन लोग घायल हो गये हैं। जबकि आठ लोगों को हल्की चोटें आई है। सूचना मिलने के बाद 108 और निजी वाहनों से घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। जहां तीन घायलों को भर्ती कर दिया गया है। जबकि अन्य आठ लोगों को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को दोहपर बाद चमोली से निजमूला जा रहा मैक्स वाहन दुर्मी गांव के समीप अनियंत्रित होकर करीब 10मीटर खाई में जा गिरा। जिससे वाहन में सवार ईराणी गांव निवासी ज्ञान सिंह (45) पुत्र बुद्धि सिंह, रघुनाथ सिंह (45) सुलभ सिंह, विकेकानंद कॉलोनी गोपेश्वर निवासी धनी आगरी (40) पुत्र भूपाल आगरी घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही आस पास मौजूद स्थानीय ग्रामीणों की ओर से घायलों को रेस्क्यू कर १108 की मदद से जिला चिकत्सालय में भर्ती कराया गया। जबकि अन्य आठ चोटिल लोगों को निजी वाहन से चिकित्सालय पहुंचाया गया। वहीं रघुनाथ सिंह की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
