posted on : March 31, 2021 6:28 pm
गोपेश्वर (चमोली)। महाविद्यालय गोपेश्वर के छात्रा वर्ग का सात दिवसीय एनएसएस का विशेष शिविर बुधवार को कोविड-19 के नियमों के पालन के साथ ही जन जागरूकता अभियान के साथ सिरोखोमा में शुरू हो गया है।
शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डा. एसएस रावत व बाल विकास अधिकारी संदीप कुमार ने किया। इस मौके पर एनएसएस के शिविरार्थियों ने एनएसएस गीत व प्रतिज्ञा लेकर समाज को नई दिशा देने का संकल्प लिया। इस मौके पर छात्राओं ने कोविड व स्वच्छता को लेकर जन जागरूता रैली भी निकाली। कार्यक्रम में कार्यक्रम अधिकारी डा. पूजा राठौर ने बताया कि सात दिनों तक चलने वाले इस शिविर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता अभियान चलाया जायेगा। इस मौके पर महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता देवी भी मौजूद थे।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
