शेयर करें !
posted on : November 12, 2020 8:03 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। जल विद्युत परियोजना पीलकोटी से प्रभावित हाट गांव के आनंद लाल ने क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। प्रभावित ने इस संबंध आठ नवम्बर को एक ज्ञापन मुख्य विकास अधिकारी चमोली को भी सौंपा था लेकिन उसकी समस्या का समाधान न होने पर प्रभावित ने टीएचडीसी पीपलकोटी में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है।

परियोजना प्रभावित आनंद लाल का कहना है कि वह हाट गांव का रहने वाला और जल विद्युत परियोजना से प्रभावित है। कंपनी के नियमानुसार उसे किसी प्रकार की सुविधा नहीं दी गई है यहां तक की उसे विस्थापित किये जाने की कोई प्रक्रिया नहीं गई है। उसे शुद्ध पेयजल तक उपलब्ध तक नहीं करवाया जा रहा है। जबकि इस संबंध में वह कई बार प्रशासन से लेकर जल विद्युत परियोजना के अधिकारियों को लिखित शिकायत दर्ज करवा चुका है। उसका कहना है कि यदि शीघ्र ही उसकी मांग पूरी नहीं की जाती है तो वह आमरण अनशन करने के लिए विवश होगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!