posted on : May 30, 2025 8:05 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली के पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने शुक्रवार को मासिक अपराध गोष्ठी में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों से कहा कि चारधाम यात्रा में वृद्धि की संभावना को देखते हुए तीर्थ यात्रियों की सुरक्षित व सुगम यात्रा जोर दिया है।

पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों के सम्मेलन और मासिक अपरोध गोष्ठी में एसपी पंवार ने जनपद में चल रही बदरीनाथ धाम तथा हेमकुंड साहिब यात्रा के पीक सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाने पर जोर दिया। उनका कहना था कि सभी अधिकारी व कर्मचारियों को जिम्मदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करना चाहिए। इस दौरान उन्होंने विगत सम्मेलन में जवानों कर्मचारियों की रखी समस्याओं के निस्तारण के लिए दिशा निर्देश दिए। सभी थाना प्रभारियों को थानों में नियुक्त कर्मचारियों की हर माह मीटिंग लेकर कार्यों की समीक्षा और व्यक्तिगत तथा पारिवारिक समस्याओं के निस्तारण पर बल दिया गया।

पुलिस अधीक्षक पंवार ने सभी थाना प्रभारियों को थानों में नियुक्त कर्मचारियों की प्रत्येक माह मीटिंग लेकर कार्यों की समीक्षा करने तथा कर्मचारियों की व्यक्तिगत व पारिवारिक समस्याओं के तत्काल निदान के निर्देश दिए। कहा कि पिछले करीब एक माह से चारधाम यात्रा निर्बाध और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही है। उन्होने यात्रा प्रबंधन से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आगामी चुनौतियों के लिए तैयार रहने को कहा। उनका कहना था कि स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश के कारण चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की संख्या में अप्रत्याशित वृद्धि होने की प्रबल संभावना के दृष्टिगत संभावित भीड़ और बढ़ते दबाव को ध्यान में रखते हुए सभी अधिकारियों/कर्मियों को अतिरिक्त सतर्कता और मुस्तैदी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करना होगा।

चारधाम यात्रा के आगामी पीक सीजन के दौरान भी सुरक्षित, सुगम यात्रा पर बल देते हुए उनका कहना था कि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु बिना किसी बाधा के अपनी यात्रा पूरी कर सकें। चारधाम यात्रा मार्ग पर आमजन के बीच सुरक्षित एवं भयमुक्त माहौल बनाने के लिए सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दग करने वालों को किसी भी दशा में बख्शा नहीं जाना चाहिए। इस मामले में लापरवाही बरतने वालों के विरूद्ध भी सख्त कार्रवाई होगी।  उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा के दृष्टिगत सोशल मीडिया सेल को सोशल मीडिया पर निरन्तर कड़ी निगरानी रखनी होगी। यात्रा से सम्बन्धित किसी भी प्रकार की अफवाह फैलाने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगाने के उद्देश्य से यात्रा मार्ग पर अधिकारियों को लगातार वाहन चैकिंग अभियान चलाना होगा।

पुलिस अधीक्षक पंवार ने आपदा/ भूस्खलन संभावित क्षेत्रों को चिन्हित करने पर जोर देते हुए इन क्षेत्रों में त्वरित बचाव और राहत कार्यों के लिए आवश्यक पूर्व-प्रबंधन सुनिश्चित करने पर बल दिया। इस दौरान बीते माह में सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बैठक में कर्णप्रयाग के पुलिस उपाधीक्षक अमित सैनी, चमोली पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, मुख्य अग्निशमन अधिकारी  शिशुपाल सिंह नेगी, सहायक अभियोजन अधिकारी पूजा देवी समेत थाना और शाखा प्रभारी मौजूद रहे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!