posted on : May 3, 2021 8:12 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में टैक्सी मैक्सी पर्वतीय महासंघ ने सरकार की कोरोना को लेकर लगाई पाबंदियों को देखते हुए मंगलवार से वाहनों को संचालन बंद करने का निर्णय लिया है। महासंघ के निर्णय का समर्थन करते हुए जिले की समस्त टैक्सी-मैक्सी यूनियनों भी मंगलवार से भी रोटेशन बंद करने का ऐलान कर दिया है।

बता दें कि कोरोना के बढते प्रकोप को देखते हुए सरकार की ओर से क्षमता के अनुरुप आधी सवारियों के साथ वाहन संचालन के निर्देश दिये हैं। लेकिन सरकार की ओर से किराये में वृद्धि को लेकर कोई भी निर्देश नहीं दिये है। जिसके चलते पूर्व निर्धारित किराये में वाहनों के संचालन में वाहन स्वामियों और चालकों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। जिसे लेकर टैक्सी-मैक्सी पर्वतीय महासंघ ने सरकार से दोगुना किराया निर्धारित करने की मांग उठाई। लेकिन मांग पर सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कार्रवाई न होने के चलते महासंघ की ओर से वाहनों का संचालन न करने का ऐलान कर दिया गया है। महासंघ के अध्यक्ष मदन मोहन नवानी ने बताया सरकार की ओर से स्वयं की छवि को बनाये रखते हुए वाहनों के संचालन को बंद करने के लिये पुराने किराये पर आधी सवारी के साथ वाहनों के संचालन का निर्णय लिया गया है। वहीं चालक की कोविड जांच रिपोर्ट भी अनिवार्य की गई है। जबकि चिकित्सालयों में जांच प्रक्रिया में लम्बा समय लग रहा है। ऐसे में वाहन स्वामियों और चालकों की ओर से नुकसान में वाहन संचालन से बेहतर वाहनों का संचालन न करने का निर्णय लिया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!