posted on : May 3, 2021 8:10 pm
गोपेश्वर (चमोली)। चमोली बाजार में सोमवार को तहसील प्रशासन की ओर से निरीक्षण किया गया। इस दौरान दुकानों जुट रही भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से बाजार पहुंच रहे लोगों को सामाजिक दूरी बनाये रखने और मास्क का आश्यक रुप से उपयोग करने की हिदायत दी गई।
जिले के ग्रामीण बाजारा में लॉकडाउन लगने की आशंका से सोमवार को भीड़ जुटी रही। चमोली मुख्य बाजार में जहां ग्रामीण क्षेत्रों से जहां बड़ी संख्या में लोग आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी के लिये पहुंचे। वहीं यहां बैंक में भी भारी भीड जुटी रहे। ऐसे में सोमवार को तहसीलदार चन्द्रशेखर वशिष्ठ और थानाध्यक्ष केएस रावत ने बाजार का निरीक्षण कर कोविड नियमों के पालन को लेकर लोगों से जागरुक रहने की अपील की। उन्होंने व्यापारियों को भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की हिदायत दी।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
