posted on : May 4, 2021 5:33 pm
गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ चमोली ने संगठन से जुड़े शिक्षकों से निजमूला बिरही मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटना में मारे गये शिक्षा मित्र के परिजनों को आर्थिक सहयोग करने की अपील की है।
संघ के जिलाध्यक्ष दिगम्बर सिंह नेगी व मंत्री मुकेश सिंह नेगी बताया कि बीते 31 मार्च को निजमूला बिरही मोटर मार्ग पर वाहन दुर्घटना में शिक्षा मित्र रघुनाथ सिंह की आकस्मिक मौत हो गई थी जबकि उनका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया था जिसका इलाज देहरादून के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। ऐसे में उनका परिवार आर्थिक संकट से जुझ रहा है। इस दुख की घड़ी में सभी शिक्षकों को उनके परिवार को आर्थिक सहयोग के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने सभी शिक्षकों से पीड़ित परिवार को सहयोग किये जाने की अपील की है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
