शेयर करें !
posted on : May 4, 2021 5:30 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में टैक्सी मैक्सी यूनियनों ने वाहनों का संचालन बंद कर दिया है। जिससे जिले के ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों में आवाजाही के लिये स्थानीय लोगों की दिक्कतें बढने लगी हैं। यूनियनों की ओर से सरकार की ओर से आधी सवारी पुराना किराया की शर्त पर वाहनों के संचालन के आदेश के विरोध में यह कदम उठाया है। हालांकि कुछ लिंक मार्गों पर चुटपुट तरिके से वाहनों का संचालन होता रहा।

बता दें कि कोरोना के बढते प्रकोप को देखते हुए सरकार की ओर से क्षमता के अनुरुप आधी सवारियों के साथ वाहन संचालन के निर्देश दिये हैं। लेकिन सरकार की ओर से किराये में वृद्धि को लेकर कोई भी निर्देश नहीं दिये है। जिसके चलते पूर्व निर्धारित किराये में वाहनों के संचालन में वाहन स्वामियों और चालकों को नुकसान झेलना पड़ रहा है। जिसे लेकर टैक्सी-मैक्सी पर्वतीय महासंघ ने सरकार से दोगुना किराया निर्धारित करने की मांग उठाई। लेकिन मांग पर सरकार की ओर से कोई सकारात्मक कार्रवाई न होने के चलते महासंघ की ओर से वाहनों का संचालन बंद कर दिया है। महासंघ के अध्यक्ष मदन मोहन नवानी ने कहा कि बीते वर्ष लॉकडाउन में छूट के बाद आधी सवारी के साथ वाहनों के संचालन की अनुमति मिलने पर सरकार द्वारा दोगुना किराया निर्धारित किया गया था। लेकिन इस बार सरकार ने सामान्य किराये पर आधी सवारी के साथ वाहनों के संचालन के आदेश दिये हैं। जिससे वाहन स्वामियों और चालकों ने नुकसान को देखते हुए वाहनों का संचालन बंद कर दिया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की ओर से दोगुने किराये को लेकर महासंघ की बात पर सकारात्मक रुख अपनाया जाता है तो वाहनों का संचालन शुरु किया जाएगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!