posted on : May 10, 2021 7:45 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले में सोमवार को 210 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है। जिले में अब तक 7277 लोग कोरोना से संक्रमित हुए है। जिसमें से 4793 लोग स्वस्थ्य हो चुके है। जबकि 2285 केस एक्टिव हैं।

गौचर बैरियर पर अब तक 1201 तथा गैरसैंण बैरियर पर 691 बाहरी प्रदेशों से आने वाले नागरिकों का रैपिड एंन्टीजन टेस्ट किया गया। कोविड संक्रमण के उपचार के लिए 83 मरीजों कोविड सेंटर में रखा गया है। इसके अलावा 1590 मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। मेडिकल टीम द्वारा होम आइसोलेट मरीजों की नियमित जाॅच की जा रही है। ब्लाक एवं सिटी रिसपोंस टीमों द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कोरोना संक्रमण की नियमित जानकारी ली जा रही है।

जिन क्षेत्रों में कोविड संक्रमण के अधिक मामले सामने आने आ रहे वहाॅ पर कन्टेंनमेंट जोन बनाए जा रहे है। विगत 08 मई को तहसील पोखरी क्षेत्रान्तर्गत ग्राम काण्डई खोला व नारायणबगड के डुंग्री तोक, 07 मई को जोशीमठ के रविग्राम वार्ड, 06 मई को गौचर के भट्टनगर स्थित रेलवे कन्सट्रक्शन कम्पनी मेघा के परिसर, 05 मई को पोखरी ब्लाक के उतरों डिडोली व घाट ब्लाॅक के गुलाडी, 03 मई को शरणाचाई गांव के कई तोकों तथा 27 अप्रैल को गौचर के भट्टनगर में रेलवे कन्सट्रेक्शन कपंनी डीबीएल परिसर को कन्टेनमेंट जोन बनाया गया था। यहां पर आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित की गई है। जबकि सोमवार को निर्धारित अवधि पूरी करने पर घाट कुरूड में टीए बटालियन गढवाल राइफल कैंप को कन्टेंनमेंट जोन से मुक्त किया गया है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!