शेयर करें !
posted on : May 11, 2021 5:20 pm

गोपेश्वर (चमोली)। भाजपा जिलाध्यक्ष ने जिले के ग्रामीण क्षेत्रों बुखार से पीड़ित ग्रामीणों के जांच के लिये टीम गांवों में भेजने की मांग उठाई है। उन्होंने मामले में जिलाधिकारी को पत्र भेजकर स्वास्थ्य विभाग से तत्काल कार्रवाई करने की बात कही है।

बता दें चमोली जिले में इन दिनों मौसम के बिगड़े मिजाज के चलते ग्रामीण क्षेत्रों में बडे़ पैमाने पर ग्रामीण बुखार की चपेट में हैं। लेकिन कोरोना संक्रमण के भय के चलते ग्रामीण चिकित्सालयों में उपचार के लिये जाने से बच रहे हैं। वहीं वाहनों का संचालन टैक्सी यूनियनों की ओर से बंद करने से ग्रामीणों को चिकित्सालय जाने में दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। जिसके चलते इन दिनों चमोली के ईराणी, झींझी, दुर्मी, पगना, गौणा, कुमाला, डुमक, कलगोठ, रोपा, टेडाखनसाल, सोनला, बछेर, भदूड़ा, त्रिशूला, सेम-सांकरी, नैल ऐंथा, हापला, मसोली, कलसीर, बिनगढ, नैल-नौली, पाडुली, संगूड, गंजेड, आलीसाल गांवों में ग्रामीणों के बड़ी संख्या में बुखार से पीड़ित हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष रघुवीर बिष्ट का कहना है कि जहां कोविड के चलते प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग कोविड में मुश्तैदी से कार्य कर रहा है। वहीं ग्रामीणों के चिकित्सालय आने से बचने के चलते दिक्कतें हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाकर कर ग्रामीणों के परीक्षण और उपचार की मांग की है। 

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!