गोपेश्वर (चमोली)। समाज कल्याण विभाग के तत्वाधान में अटल वयो अभ्युदय योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा व स्वास्थ्य को लेकर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। राजकीय वृद्ध एवं अशक्त आवास गृह में आयोजित कार्यक्रम में 30 वृद्ध जनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें निशुल्क दवा दी गई। विभिन्न विद्यालयों के माध्यम से पेंटिग, भाषण, निंबंध प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। पेंटिंग में श्रीगुरू राम राय पब्लिक स्कूल की आराध्या नेगी ने प्रथम, जीजीआईसी की आराध्या बिष्ट द्वितीय तथा केन्द्रीय विद्यालय के अंशुल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। निबंध में सुबोध प्रेम विद्या मंदिर की प्रियांशी पुंडीर ने प्रथम, केन्द्रीय विद्यालय की तमन्ना ने द्वितीय स्थान तथा जीआईसी गोपेश्वर के आदित्य पोखरियाल ने तृतीय स्थान हासिल किया। भाषण प्रतियोगिता में प्रियांशी ने प्रथम तथा धीरज ने द्वितीय स्थान बनाया।
अटल वयोवृद्ध योजना के अन्तर्गत जिला चिकित्सालय में वृद्धजनों का निःशुल्क मोतियाबिंद आपरेशन करते हुए अब तक 80 वृद्धों को इस सुविधा से लाभान्वित किया गया।इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी धनंजय सिंह लिंगवाल, अपर जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्षवर्धन भट्ट, सहायक समाज कल्याण अधिकारी सुनील नेगी, वृद्धाश्रम के अधीक्षक हरपाल सिंह रौथाण आदि मौजूद रहे।
