शेयर करें !
posted on : May 18, 2026 5:55 pm

कर्णप्रयाग (चमोली)। सोमवार को मुख्य शिक्षा अधिकारी आकाश सारस्वत ने जीआईसी केदारूखाल का निरीक्षण किया। उन्होने शिक्षकों और छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षकों, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं के आपसी समन्वय से ही शैक्षणिक गुणवत्ता में वृध्दि  होती है। तथा छात्राओं के व्यावहारिक ज्ञान के महत्व के बारे में भी बताया। इस दौरान प्रधानाचार्य संजय शाह और शिक्षकों ने मुख्य शिक्षा अधिकारी की ओर से की गई पहल बुके नहीं बुक दो की सराहना करते हुए उनको विद्यालय की डायरी भेंट की। तथा विभागीय कर्मियों की वेतन विसंगतियों, शिक्षकों को बीएलओ की ड्यूटी से मुक्त करने की मांग की है। सीईओ ने शिक्षकों की मांगों के निराकरण का आश्वासन दिया है। इस मौके पर प्रदीप भंडारी, कमलेश कुंवर, बीरेंद्र सिंह कठैत सहित विद्यालय के छात्र-छात्रा मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!