गोपेश्वर (चमोली)।। सोमवार को चमोली जिले में 64 लोगों की रिपोर्ट कोविड पाॅजिटिव मिली। स्वास्थ्य विभाग ने सभी संक्रमितों का इलाज शुरू कर दिया है।जिले के स्यूंण गांव में सबसे अधिक मामले मिलने पर गांव को कंटेंमेंट जोन बना दिया गया है। सोमवार को 1361 व्यक्तियों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए।
अब तक स्वास्थ्य टीमों द्वारा 448 गांवों में जाकर 23835 लोगों की सैंपल जांच किए गए है। गौचर बैरियर पर अब तक 2861, गैरसैंण बैरियर पर 1186 तथा ग्वालदम बैरियर पर 104 लोगों का रैपिड एंन्टीजन टेस्ट किया गया। कोविड सेंटर में 36 मरीजों का उपचार चल रहा है। इसके अलावा 2382 मरीजों को होम आइसोलेशन में उपचार किया जा रहा है। गांव में आशा, आंगनबाडी तथा ग्राम प्रधानों के माध्यम से होम आइसोलेट लोगों के स्वास्थ्य संबधी देखभाल की जा रही है। ब्लाक एवं सिटी रिसपोंस टीमों द्वारा भी जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण पर निगरानी रखी जा रही है।
स्यूंण गांव में अधिक संख्या में कोरोना पाॅजिटिव मिलने पर सोमवार को गांव में कन्टेनमेंट जोन बनाया गया। जिले में अभी 16 विभिन्न स्थानों पर कन्टेनमेंट जोन बनाकर बैरिकेटिंग की गई है। सभी कन्टेनमेंट एरिया में फल, दूध सब्जी आदि दैनिक वस्तुओं की नियमित सप्लाई की जा रही है इसके लिए जिला पूर्ति अधिकारी को नोडल बनाया गया है।
