posted on : June 2, 2021 5:38 pm

जोशीमठ (चमोली)। राज्य सरकार की ओर चार धाम यात्रा शुरु करने को लेकर दिये जा रहे संकेत को लेकर स्थानीय व्यवसायी और लोगों ने समर्थन किया है। उन्होंने कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिये गाइड लाइन तैयार कर यात्रा शुरु करने की बात कही है। वहीं कुछ स्थानीय लोग और जन प्रतिनिधियों में  कोरोना की स्थिति को देखते हुए यात्रा संचालन को लेकर असमंजस की स्थिति में हैं।

चमोली जिले में कोरोना के चलते बीते वर्ष लगे लॉकडाउन और इस वर्ष चल रहे कोविड कफ्र्यू के चलते व्यवसाय पूरी तरह से पटरी से उतर गया है। ऐसे में राज्य सरकार की ओर से चार धाम यात्रा को शुरु करने को लेकर दिये गये संकेतों के बाद यात्रा शुरु करने को लेकर चर्चाएं शुरु हो गई हैं। जोशीमठ के व्यवसायी सुभाष डिमरी, समीर डिमरी और उमाकांत सती का कहना है कि सरकार को व्यापार की स्थिति को देखते हुए यात्रा संचालन के लिये गाइड लाइन तैयार कर चार धाम यात्रा का संचालन शुरु करना चाहिए। जिससे पटरी से उतर चुके व्यवसाय को पुनः गति दी जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य की अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा चार धाम यात्रा पर निर्भर है। ऐसे में यात्रा संचालन कर ही अर्थव्यवस्था के रुके पहिये को गति दी जा सकती है। वहीं नगर पालिका जोशीमठ के अध्यक्ष शैलेंद्र पंवार और हरीश भंडारी का कहना है कि सरकार की ओर से जहां व्यापारियों के हितों को देखते हुए चारधाम यात्रा का संचालन शुरु करने की योजना बनाई जा रही है। वहीं कोरोना संक्रमण पर अभी पूर्ण रुप से नियंत्रण नहीं किया जा सका है। ऐसे में सरकार को व्यवसायियों के हितों के साथ ही आम जनता और व्यवसायियों के सुरक्षा इंतजामों को पुख्ता कर निर्णय लेना चाहिए।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!