शेयर करें !
posted on : June 2, 2021 5:35 pm

कर्णप्रयाग (चमोली)। आम आदमी पार्टी और यूथ फाउंडेशन ने बुधवार को कर्णप्रयाग विकास खंड के जाख क्षेत्र  में जाकर मास्क, सेनेटाइजर के साथ ऑक्सीमीटर और थर्मल स्कैनिंग कर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।

आम आदमी पार्टी के  संगठन मंत्री अनूप चैहान ने बताया कि आप की ओर से ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण कर कोरोना को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की व्यवस्थाओ का जायजा लिया जा रहा है। यदि कहीं पर अधिक समस्या पायी जाती है तो आम आदमी पार्टी ऐसे लोगों का अपने स्तर से निशुल्क उपचार करवायेगी। जिसके लिए पार्टी ने देहरादून में 20 बेड का आइसोलेशन वार्ड भी तैयार कर लिया है। पार्टी अगले कुछ दिनों में युथ फाउंडेशन के साथ मिलकर हर ब्लॉक स्तर पर 10 बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाने की कोशिश करेगी जिससे पहाड़ के लोगों को इलाज के लिए शहरों की तरफ न भागना पड़े।

उन्होंने कहा कि पार्टी हर विधानसभा स्तर पर टीमों का गठन कर घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच करेगी। जिसके तहत बुधवार को जाख गांव में लगभग दो सौ लोगों का घर-घर जाकर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।  इस मौके पर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ महामंत्री ओम प्रकाश मिश्रा, विधानसभा सोशल मीडिया प्रभारी कमलेश नेगी, युवा नेता पंकज नेगी, मनीष ढोढियाल,  यूथ फाउंडेशन के कॉर्डिनेटर यशवंत रावत, अखिलेश रावत, गौरव बिष्ट, रितिक कंडवाल, सुधांशु गैरोला, गोपाल आदि मौजूद थे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!