posted on : November 18, 2020 7:16 pm

गोपेश्वर में प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन

गोपेश्वर (चमोली)। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधववार को जिला मुख्यालय गोपेश्वर में प्रदेश में बढ़ती मंहगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली गई। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं का सम्मेलन भी आयोजित किया गया जिसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने देश और राज्य में बढते भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और महंगाई के लिये सरकारों की गलत नीतियों को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन की मजबूती के लिये आम लोगों के बीच जाकर कार्य करने की बात कही।

बुधवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह व वरिष्ठ कांग्रेस नेता मनीष खंडूरी गोपेश्वर पहुंचे। नगर में पहुंचने पर यहां पार्टी जिलाध्यक्ष वीरेंद्र रावत व पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र भंडारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर नगर में रैली निकाली। नगर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, स्वास्थ्य और शिक्षा के मुद्दों पर राज्य सरकार को विफल बताया है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार डबल इंजन के बूते राज्य के विकास का दावा कर सत्ता में आई थी। लेनिक सत्ता में आने के बाद से विकास की गति अवरुद्ध हो गई है। वहीं पूर्व काबिना मंत्री राजेंद्र भंडारी ने सरकार पर गोपेश्वर में प्रस्तावित बेस चिकित्सालय के कार्य को बेवजह रोकने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती सरकार के दौरान चिकित्सालय की स्थापना के पद सृजन, वित्तीय स्वीकृति और भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण हो गई थी। लेकिन वर्तमान तक सरकार की ओर से निर्माण कार्य शुरु नहीं करवाया जा सका है। जो सरकार की विफलता को दर्शता है। जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की विफल नीतियों से परेशान जनता अब कांग्रेस की ओर देख रही है। ऐसे में प्रत्येक कार्यकर्ता को पार्टी की रीति नीति को समझाते हुए पार्टी संगठन को बूथ लेवल तक मजबूत करने का कार्य करना होगा। इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेंद्र लाल, बार एसोशिएशन के अध्यक्ष भरत सिंह, आनंद सिंह पंवार, प्रमोद बिष्ट, पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी, अरविंद नेगी, रविंद्र सिंह, योगेंद्र सिंह बिष्ट, संदीप भंडारी, सुरेश डिमरी, हरिकृष्ण भट्ट, संदीप झिंक्वाण, देवेंद्र नेगी, ओम प्रकाश नेगी आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!