शेयर करें !
posted on : July 14, 2026 5:43 pm

देवप्रयाग। थाना देवप्रयाग क्षेत्र के पायल गांव डंपिंग जोन के पास मंगलवार को उत्तराखंड रोडवेज की एक बस और कार की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू करते हुए घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस के अनुसार रोडवेज बस संख्या UK07 PA 6756 पौड़ी से देहरादून जा रही थी। बस में 37 यात्री सवार थे। इसी दौरान पायल गांव डंपिंग जोन के निकट बस की कार संख्या UK08 BG 1655 से टक्कर हो गई।

हादसे में कार सवार इला (26 वर्ष), निवासी हरिद्वार घायल हो गईं। उन्हें तत्काल निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी (देवप्रयाग) भेजा गया। बस में सवार तीन यात्रियोंआरती (असगढ़, पट्टी मनियारस्यूं), घनानंद पंत (ग्राम मैली, पट्टी चक्की) और बुद्धि देवी (ग्राम उजियारी, पट्टी गंगवारस्यूं) सभी जनपद पौड़ी गढ़वाल निवासी को मामूली चोटें आईं।

पुलिस ने बताया कि सूचना मिलते ही देवप्रयाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से शुरू कर घायलों को समय पर उपचार उपलब्ध कराया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!