देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
शेयर करें !
posted on : November 3, 2026 5:13 pm
  • संबंधित व्यक्तियों पर चालान के साथ मुकदमा दर्ज कराने के आदेश, एसडीएम को सौंपी जांच

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के बदरीनाथ हाइवे पर बिरही में गोचर भूमि पर अवैध निर्माण का मामला सामने आने पर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। मंगलवार को मौके पर पहुंचे डीएम ने निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण किया और तत्काल भवन सील करने के निर्देश दिए। अवैध निर्माण में शामिल व्यक्तियों के खिलाफ चालान और मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए।

निरीक्षण के दौरान निर्माण स्थल पर कोई भी व्यक्ति काम करता हुआ नहीं मिला। इसके बावजूद गोचर भूमि पर अनधिकृत निर्माण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी चमोली को संबंधित भवन को तत्काल सील करने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई करने के साथ ही सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कराने को भी कहा।

डीएम ने पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर भूमि की स्थिति और निर्माण से जुड़े तथ्यों की पड़ताल करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण और बिना अनुमति निर्माण किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

ठस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, चमोली के एसडीएम राजकुमार पांडेय, परियोजना निदेशक आनंद सिंह, तहसीलदार दीप्ति शिखा समेत राजस्व विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!