देवभूमि उत्तराखंड - वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन
शेयर करें !
posted on : November 3, 2026 5:15 pm
  • विशेष अभियान के तहत परिसर में की सफाई
  • सार्वजनिक स्थलों पर थूकने से बचने और स्वच्छता बनाए रखने का दिया संदेश

गोपेश्वर (चमोली)। स्वच्छता और हाइजीन को लेकर भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की जिला शाखा चमोली ने मंगलवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में सफाई अभियान चलाया। विशेष अभियान और कायाकल्प गतिविधियों के तहत आयोजित अभियान में रेडक्रॉस और यूथ रेडक्रॉस के स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

भारतीय रेडक्रॉस समिति उत्तराखंड राज्य शाखा के चेयरमैन ओंकार बहुगुणा के निर्देश पर आयोजित कार्यक्रम का नेतृत्व जिला शाखा के सचिव सुरेंद्र सिंह रावत और यूथ रेडक्रॉस प्रभारी डॉ. कुलदीप नेगी ने किया। इस दौरान स्वयंसेवकों ने परिसर के विभिन्न हिस्सों में सफाई की और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया।

अभियान के माध्यम से विद्यार्थियों और अन्य लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर गंदगी नहीं फैलाने, इधर-उधर न थूकने तथा व्यक्तिगत स्वच्छता और साफ-सफाई की आदत अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। रेडक्रॉस पदाधिकारियों ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई अभियान तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इसे दैनिक जीवन की आदत बनाना जरूरी है।

इस दौरान जिला रेडक्रॉस कोषाध्यक्ष चरण सिंह नेगी, शंकर बिष्ट समेत यूथ रेडक्रॉस के स्वयंसेवक और अन्य सदस्य मौजूद रहे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!