शेयर करें !
posted on : July 1, 2021 6:16 pm

गोपेश्वर (चमोली)। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के तत्वाधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 10 जुलाई को जिला न्यायालय परिसर गोपेश्वर सहित बाहय स्थित न्यायालय जोशीमठ, कर्णप्रयाग, थराली तथा गैरसैंण में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

गोपेश्वर में गुरूवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सिविल जज (सीडि)/सचिव सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को आयोजित होने वाले राष्ट्र लोक अदालत में फौजदारी के शमनीय मामले, धारा 138 एनआई एक्ट, मोटर दुर्घटना प्रतिकर, वैवाहिक, कुंटम्ब न्यायालयों के मामले, श्रम, भूमि अर्जन के मामले, सिविल अपील व राजस्व के मामले, मनरेगा, विद्युत, जलकर के बिलों, बिक्रीकर, आयकर, अप्रत्यक्षकर, वेतन भत्तों, वन, आपदा प्रतिकर, क्षतिपूर्ति, विविध अपील, आपराधिक अपील, मूल वाद, याचिकाएं, नगरपालिका एवं नगर पंचायत, दुकान, पुलिस अधिनियम इत्यादि सहित अन्य ऐसे मामलों का निस्तारण जो सुलह-समझौते के आधार पर हो सके, का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने सभी से अपील करते हुए कहा है कि जो भी व्यक्ति अपने मामले को राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित कराना चाहते है वे किसी भी कार्य दिवस में संबंधित न्यायालय में मामलों को लोक अदालत में निस्तारित किये जाने के लिए प्रार्थना पत्र देकर मामले को संदर्भित करवा सकते है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!