शेयर करें !
posted on : July 1, 2021 6:25 pm

गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के ग्राम प्रधान संगठनों ने गुरूवार से 12 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन शुरु कर दिया है। जिले के नारायणबगड, थराली, कर्णप्रयाग, देवाल, गैरसैंण और पोखरी ब्लॉक मुख्यालयों पर जहां ग्राम प्रधानों ने तालाबंदी कर प्रदर्शन किया, वहीं गोपेश्वर सहित अन्य स्थानों पर जिलाधिकारी को ज्ञापन भेजकर ग्राम प्रधान संगठन की मांगों पर कार्रवाई की मांग उठाई गई।

ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी ने बताया कि ग्राम प्रधान संगठन एक वर्ष से सीएससी को प्रतिमाह ग्राम सभा से धनराशि देने की व्यवस्था समाप्त करने सहित 12 सूत्रीय मांगों पर कार्रवाई की सरकार से मांग की जा हरी है। लेकिन वर्तमान तक सरकार की ओर से मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। जिसके चलते ग्राम प्रधान संगठन की ओर से बाध्य होकर आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार की ओर से संगठन की मांग पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो संगठन आंदोलन तेज कर देगा। इस मौके पर संगठन के जिला महामंत्री पुष्कर राणा, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, पान सिंह, मोनू सती, डा. जगमोहन, सुशील खंडूरी, नयन सिंह कुंवर, ललित मिश्रा ने अपने ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रधानों के साथ प्रदर्शन किया।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!