गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी तहसील क्षेत्र के नगर पंचायत अध्यक्ष पोखरी लक्ष्मी प्रसाद पंत ने लोनिवि की ओर से नगर क्षेत्र में किये गये डामरीकरण कार्य की गुणवत्ता की अनदेखी का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में मुख्यमंत्री के साथ ही जिलाधिकारी को पत्र भेजकर कार्य की जांच कर कार्रवाई करने की मांग उठाई है।

नगर पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में पोखरी नगर क्षेत्र में लोनिवि की ओर से पोखरी से देवर और विनायकधार से बस स्टैंड तक डामरीकरण कार्य किया गया। लेकिन गुणवत्ता की अनदेखी के चलते यहां डामर उखड़ने लगा है। वहीं विनायक धार से गुनियाला तक प्रस्तातिव डामरीकरण कार्य भी अधूरा छोड़ दिया गया है। कहा कि कई बार विभागीय अधिकारियों से मामले में लिखित और मौखिक रूप में शिकायत की गयी। लेकिन वर्तमान तक स्थिति जस की तस बनी हुई है। उन्होंने सीधेतौर पर लोनिवि की ओर सरकारी धन का दुरुपयोग करने की बात कही है। कहा कि यदि शीघ्र विभाग की ओर से मामले में कार्रवाई नहीं की जाती तो वे नगर क्षेत्र की जनता को साथ लेकर विभाग के खिलाफ आंदोलन शुरु कर देंगे।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!