शेयर करें !
posted on : July 1, 2021 6:46 pm
Independence Day 2026 Greetings

गोपेश्वर (चमोली)। बदरीनाथ के बामणी गांव निवासी सोमेश हिमालय की 15 हजार फिट की ऊंचाई पर स्थित सतोपंथ झील तक 50 किलोमीटर की यात्रा साइकिल से पूरी एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इससे पूर्व सोमेश माणा से कन्याकुमारी और पंच केदार की साइकिल यात्रा तय कर चुका है।

सतोपंथ झील चमोली जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में बदरीनाथ धाम से आगे 15 हजार फिट की ऊंचाई पर स्थित है। ऐसे में यहां पहुचंने के लिये लोगों के उबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्तों के साथ ही हिमखंडों से होकर गुजारना पड़ता है। बदरीनाथ धाम माणा होते हुए सपतसोमेश ने 50 किलोमीटर की दूरी साइकिल से चार दिनों में पूर्ण कर ली है। यह पहली बार है जब किसी व्यक्ति ने बदरीनाथ से सतोपंथ की यात्रा साइकिल से पूरी की है। सोमेश का कहना है कि यह यात्रा उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्त समाज, स्वच्छ भारत मिशन व कोरोना जागरुकता के साथ ही राज्य में साहसकि पर्यटन को बढावा देने के उद्देश्य से की है। उन्होंने कहा कि यात्रा में जहां पहाड़ी क्षेत्र होने से उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ा वहीं यह यात्रा उनके लिये रोमांचकारी रही है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!