बीजेपी के दो बार के खटीमा से विधायक है धामी

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके है

देहरादून। तीरथ सिंह रावत के अपने पद से त्याग पत्र देने के बाद शनिवार को हुई विधायक दल की बैठक में पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश का मुखिया चुना गया है। वे इस प्रदेश के 11वें व वर्तमान सरकार के इस कार्यकाल के तीसरे मुख्यमंत्री होंगे।

पुष्कर सिंह धामी जीवन परिचय, विधायक, पुष्कर सिंह धामी, 70 विधान सभा क्षेत्र, खटीमा, ऊधमसिंह नगर (उत्तराखण्ड) देव भूमि उत्तराखण्ड प्रदेश के अति सीमान्त जनपद पिथौरागढ की ग्राम सभा टुण्डी, तहसील डीडी हाट में जन्म हुआ। सैनिक पुत्र होने के नाते राष्ट्रीयता, सेवा भाव एवं देशभक्ति को ही धर्म के रूप में अपनाया। आर्थिक आभाव में जीवन यापन कर सरकारी स्कूलों से प्राथमिक शिक्षा ग्रहण की। तीन बहनों के पश्चात अकेला पुत्र होने के नाते परिवार के प्रति जिम्मेदारियां हमेशा बनी रही।

1.विधान सभा का नाम -70, विधान सभा क्षेत्र, खटीमा

2.माता का नाम – श्रीमती विश्ना देवी

3.पत्नी का नाम – श्रीमती गीता धामी

4.शैक्षिक योग्यता
(क) शैक्षणिक योग्यता – स्नातकोत्तर
(ख) व्यावसायिक – मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध के मास्टर

5.जन्म तिथि – 16/09/1975

6.राजनितिक दल का नाम – भारतीय जनता पार्टी

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
                   
                                                         

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!