posted on : July 6, 2021 5:42 pm

गोपेश्वर (चमोली)। केदारनाथ वन प्रभाग अंतर्गत अनुसूया देवी मार्ग पर चैकिंग के दौरान विभागीय टीम ने अनुसूया के मार्ग से रुद्रनाथ जा रहे युवाओं के पास से शराब और बियर बरामद की है। मामले में वन क्षेत्र में नशीले पदार्थों के परिवहन के मामले में विभाग की ओर से युवकों का 5 हजार के अर्थदंड से दंडित किया है। 

केदानाथ वन प्रभाग के डीएफओ अमित कंवर के अनुसार सोमवार को श्रीनगर से रुद्रनाथ की यात्रा पर आये युवकों का दल मंडल से अनुसूया होते हुए रुद्रनाथ मंदिर के दर्शनों के लिये जा रहे थे। इस दौरान सिरोली गांव में वन विभाग की टीम द्वारा युवकों की चैकिंग की गई। इस दौरान टीम ने 6 बोतल अंग्रेजी शराब और 4 बोतल बियर बरामद की। जिस पर टीम द्वारा श्रीनगर से आये विक्की रावत, अभिविश्व रावत, दिव्यांशु रावत, शिवम रावत, आदित्य पांडे और अभय पंवार को 5 हजार के अर्थदंड से दंडित किया। वहीं भविष्य में उन्हें ऐसे कार्य न करने की चेतावनी दी गई है।

 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!