शेयर करें !
posted on : July 6, 2021 5:40 pm

गोपेश्वर (चमोली)। डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर पौधरोपण कर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

गोष्ठी में बोलते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने भारतवर्ष को अखंड भारत के पक्षधर थे। वे भारत में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान के सख्त विरोधी थे। तात्कालिक समय में जम्मू कश्मीर में जम्मू-कश्मीर का अलग झंडा होता था और वहां के वजीरे आजम भी दूसरे होते थे इसलिए श्यामा प्रसाद मुखर्जी पूरे भारतवर्ष में जम्मू-कश्मीर सहित एक विधान, एक प्रधान, एक निशान के समर्थक थे। इसके लिए उन्होंने अखंड भारत का आंदोलन किया और श्रीनगर लाल चैक में भारत का तिरंगा पहली बार फैहराया। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि हम सब को डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बताए हुए सिद्धांतों पर चलना होगा उनकी विचारधारा प्रखर राष्ट्रवाद की थी इसलिए हमें भी आज की नौजवान पीढ़ी को राष्ट्रवादी पाठ पढ़ा कर सच्चे देशभक्त बनाना होंगा।

इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पौधरोपण और सफाई अभियान भी चलाया। इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह बिष्ट, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष गजेंद्र सिंह रावत, जिला भेषज संघ अध्यक्ष सत्येंद्र असवाल, नगर मंडल अध्यक्ष विनोद कनवासी, त्रिलोक सिंह राणा, कीरत सिंह भंडारी, दिनेश सिंह रावत, पंकज सिंह नेगी, अमित बिष्ट, केदारू लाल, अमित कुमार, सौरभ बागड़ी, सौरभ गंगोली आदि मौजूद थे।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें
शेयर करें !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!